महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 48 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

पिछले पांच साल से राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम में हुई उथल-पुथल के बीच आम लोगों के साथ ही राजनीतिक पंडित भी राज्य के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं और इसलिए हार-जीत में इसकी बड़ी भूमिका होगी।

विभिन्न दलों के 1,121 उम्मीदवार अपनी किस्मत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा नीत महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच है। महायुति में शिवसेना, भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख दल हैं। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और कांग्रेस प्रमुख हैं।

राज्य से कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, नारायण राणे, पीयूष गोयल, भारती पवार, रावसाहेब दानवे और कपिल पाटिल के अलावा नवनीत कौर-राणा, उज्ज्वल निकम, डॉ. श्रीकांत शिंदे, छत्रपति उदयनराजे भोसले, सुनेत्रा अजित पवार तथा सुनिल तटकरे शामिल हैं।

विपक्षी उम्मीदवारों में छत्रपति श्रीमंत शाहू महाराज, प्रो. वर्षा गायकवाड़, रविंद्र धंगेकर, प्रणीति शिंदे, सुप्रिया सुले, डॉ. अमोल कोल्हे, अरविंद सावंत और चंद्रकांत खैरे प्रमुख हैं।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More