कांग्रेस पार्टी ने तमाम राज्यों के लिए नियुक्त किये सचिव और संयुक्त सचिव

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। तमाम राज्यों के लिए नियुक्त किये गए एआईसीसी सचिव और संयुक्त सचिव संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव के साथ मिलकर काम करेंगे।

आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह का सचिव गणेश कुमार यादव और संयुक्त सचिव डॉ पलक वर्मा को बनाया गया है।

अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम का सचिव शुभंकर सरकार और संयुक्त सचिव मैथ्यू एंटनी को बनाया गया है।

वहीं असम का सचिव असम पृथ्वीराज साठे और जीतेन्द्र बघेल को बनाया गया है।

बिहार का सचिव देवेन्द्र यादव, सुशील कुमार पासी और शाहनवाज आलम को बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य का सचिव एस.ए. संपत कुमार, सजारिता लैटफ्लांग और संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ को बनाया गया है।

गोवा, दादरा एवं नगर हवेली दमन और दीव का सचिव डॉ. अंजलि निंबालकर को बनाया गया है।

गुजरात का राष्ट्रीय सचिव रामकिशन ओझा, उषा नायडू, भूपेन्द्र मरावी और सुभाषिनी यादव को बनाया गया है।

चुनावी राज्य हरियाणा का सचिव मनोज चौहान और प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे को बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का सचिव चेतन चौहान और विदित चौधरी को बनाया गया है।

चुनावी राज्य झारखण्ड का सचिव जिम्मेदारी सप्तगिरि संकर उलाका और डॉ सिरिवेला प्रसाद को बनाया गया है।

रोजी एम. जॉन, मयूरा एस. जयकुमार, अभिषेक दत्त, पी. गोपी को कर्नाटक का सेक्रेटरी न्युक्त किया गया है।

केरल और लक्षद्वीप का सचिव पी.वी. मोहन, मंसूर अली खान को बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी को सचिव और संयुक्त सचिव रणविजय सिंह लोचव को बनाया गया है।

महाराष्ट्र का सचिव बी.एम. संदीप, क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, कुणाल चौधरी, यू.बी. वेंकटेश तो वहीं मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम का सचिव क्रिस्टोफर तिलक को बनाया गया है।

ओडिशा का सचिव मोहम्मद शाहनवाज चौधरी और रोज़ेलिना तिर्की को तो वहीं पंजाब का सचिव आलोक शर्मा और रवीन्द्र दलवी को बनाया गया है। राजस्थान का सचिव चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना, पुनम पासवान को बनाया गया है।

वहीं दक्षिण भारत राज्य तमिलनाडु और पुदुच्चेरी का सतिव सूरज हेगड़े और तेलंगाना का सचिव पी.सी. विष्णुनाथ और पी. विश्वनाथन को बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल और नीलांशु चतुवेर्दी को सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड में परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा को सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में अम्बा प्रसाद और असफ अली खान तो वहीं दिल्ली में दानिश अबरार और सुखविंदर सिंह डैनी को सचिव बनाया गया है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख का सचिव दिव्या मदेरणा और मनोज यादव को बनाया गया है।

–आईएएनएस

एकेएस/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More