बीजेपी नेता अतुल भटखलकर ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में पश्चिम बंगाल सरकार पर साधा निशाना

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बीजेपी नेता अतुल भटखलकर ने पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में बंगाल सरकार के रवैए पर रोष व्यक्त किया है।

आईएएनएस से बातचीत में अतुल भटखलकर कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पश्चिम बंगाल सरकार को चेतावनी दी व आलोचना की। वारदात के 15 घंटे के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पश्चिम बंगाल सरकार आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। कॉलेज के प्र‍िंंस‍िपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, इसके बाद ममता बनर्जी ने उन्‍हेंं स्वास्थ्य मंत्रालय में अहम पद दे दिया। इसका मतलब दाल ही काला नहीं है, बल्कि पूरी पश्चिम बंगाल सरकार की दाल ही काली हो गई है। हालांकि, सीबीआई मामले की जांच कर रही है, लेकिन हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच हो, तो ज्यादा बेहतर रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना ने देश भर के डॉक्टरों को आक्रोशित कर दिया है। कोलकाता हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इस मामले में अब तक कई डॉक्टरों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सातों आरोपियों को पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया गया है।

बीते दिनों इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा था कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद उनकी बहुत ज्यादा बदनामी हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

–आईएएनएस

एसएचके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More