भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट की जनता को दिया खास संदेश

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के एक दिन बाद गुरुवार को एक खास संदेश दिया। उन्होंने जनता को दिए अपने संदेश में कहा कि उनकी सेवा करुंगा।

पवन सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करके काराकाट के लोगों को संदेश देते हुए लिखा, “आप लोगों ने पवन सिंह को बनाया… अब हमारी बारी है, आप लोगों की सेवा करूं। काराकाट की जनता के लिए जान हाज़िर है।”

पवन सिंह के वीडियो में कई लोगों से बातचीत की गई है, जिसमें लोगों ने अपनी बात रखी है।

हालांकि, भोजपुरी अभिनेता किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

एनडीए ने काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, जबकि, महागठबंधन की ओर से भाकपा माले ने राजराम को प्रत्याशी घोषित किया है।

इससे पहले भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More