दस वर्षों में अभूतपूर्व विकास के कारण मतदाताओं में भारी उत्साह : असम के मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 7 मई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि दस वर्षों में भाजपा सरकार के विकास कार्यों के कारण मौजूदा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह है।

उन्होंने कहा, “मैंने इस चुनाव में पहली बार मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच चुनाव के लिए इतना उत्साह देखा है। यह भाजपा के शासन के तहत एक दशक में अभूतपूर्व विकास के कारण है।”

मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा और बेटी सुकन्या सरमा के साथ कामरूप जिले के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

सीएम सरमा ने राज्य में खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने उल्लेख किया कि असम में तीन चरण का चुनाव बहुत शांतिपूर्ण रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव यह दर्शाता है कि असम विकास के पथ पर है।”

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More