छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे में 17 मजदूरों की मौत, कई घायल

कवर्धा, 20 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शव इधर-उधर सड़क पर बिखरे पाए गए। बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

हादसा तब हुआ जब तेंदूपत्ता तोड़कर मजदूर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कवर्धा एसपी अभिषेक पल्‍लव के अनुसार, घटना में 14 महिलाओं सहित 17 लोगों की मौत हुई है। यह घटना बाहपानी गांव के पास हुई है।

भाजपा नेता विजय शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। ये खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा है।”

कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा, “17 मजदूरों की दुखद मौत विचलित करने वाली है। मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जाय।”

–आईएएनएस

एसकेपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More