मनसुख मांडविया से मिले रमन सिंह, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खेलों के विकास के लिए 35 करोड़ की मंजूरी

राजनांदगांव, 28 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। राजनांदगांव में खेलों के विकास के लिए 35 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमन सिंह ने मनसुख मांडविया से मुलाकात की। खेल मंत्रालय ने राजनांदगांव में खेलों के विकास के लिए 35 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। दिग्विजय स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल व सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ रिप्लेसमेंट जैसे कार्यों की मंजूरी दी गई है।

बता दें कि संस्कारधानी राजनांदगांव को खेल नगरी और हॉकी की नर्सरी के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व में राजनांदगांव से हॉकी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी बटोरी है। राजनांदगांव खिलाड़ियों के लिए एक नर्सरी के तौर पर स्थापित रहा है। वर्ष 2017-18 में प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजनांदगांव में दिग्विजय स्टेडियम का निर्माण किया गया था, यहां पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं। समय के साथ स्टेडियम में खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर कुछ आवश्यकताएं भी महसूस होने लगी हैं। इसेे देखते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की।

मनसुख मांडविया और डॉ. रमन सिंह के बीच राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम में लगभग 19 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के मल्टीपरपज हॉल की आवश्यकता और लगभग 6 करोड़ 34 लाख की लागत के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत एस्ट्रो टर्फ रिप्लेसमेंट, सिविल कार्य और विद्युतीकरण जैसे विषयों पर भी बात हुई।

रमन सिंह ने राजनांदगांव में खिलाड़ियों के लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त किया।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More