छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार (15 जून) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 8 नक्सली मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब चार जिलों – नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

एम साय ने नारायणपुर मुठभेड़ पर एक्स पर पोस्ट कर जवान के शहीद होने पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा-“ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है. घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है. ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं. उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे.”

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में कुतुल, फरसबेड़ा व कोडतामेटा क्षेत्र में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान आयोजित किया गया। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और कांकेर के DRG, एसटीएफ व आइटीबीपी 53 वीं वाहिनी के बल को शामिल किया गया। 14 जून से इलाके में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबल के जवान अंदरूनी क्षेत्र और मुठभेड़ स्थलों में सर्चिंग कर रहे हैं। 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More