कोडाइकनाल की छुट्टियां रद्द कर चेन्नई लौटेंगे सीएम स्टालिन

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी यात्रा छोटी कर दी है और गुरुवार को चेन्नई लौट आएंगे। वह 29 अप्रैल को परिवार के साथ छह दिन की छुट्टी मनाने के लिए कोडाइकनाल हिल स्टेशन गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि सीएम एमके स्टालिन और उनका परिवार गुरुवार को हिल स्टेशन से लौटेंगे।

सीएम और उनका परिवार मदुरै एयरपोर्ट से रवाना होगा और वह शाम लगभग तक चेन्नई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री और उनके परिवार द्वारा छुट्टियां कम करने की वजह का पता नहीं चला है।

गौरतलब है कि सीएम स्टालिन 2021 विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद कोडाइकनाल में रुके थे। 2021 में डीएमके सत्ता में लौटी और स्टालिन मुख्यमंत्री बने। इसके बाद कोडाइकनाल को सीएम स्टालिन के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More