हर घर तिरंगा अभियान से बढ़ी झंडों की डिमांड, कारीगरों को तीन शिफ्ट में करना पड़ रहा काम

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त को हुई थी।

इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पिछले साल भी सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था।

कई दशकों से तिरंगा बनाने वाले अब्दुल बालिक ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान की वजह से झंडे की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से तीन शिफ्टों में काम कराना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि इस बार कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक झंडों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके साथ ही विदेश से झंडे की भी डिमांड आ रही है। हर व्यक्ति में झंडा लगाने की चाह पैदा हुई है।

वहीं झंडा बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान के बाद मांग बढ़ गई है। तिरंगे की मांग बढ़ने के कारण हमें तीन शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है, इससे हमारी कमाई भी बढ़ी है।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More