जेडीएस को खत्म करना चाहती है भाजपा : दिनेश गुंडुराव

हुबली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने शुक्रवार को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लंबे समय से जेडीएस को खत्म करने की सोच रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जेडीएस को खत्म कर देने की बात पर जोर दे रहे थे। अब भाजपा ने ही एचडी कुमारस्वामी का पुराना मामला उठाया है। दरअसल, खनिज विभाग में एक घोटाला हुआ था, अब कुमारस्वामी केंद्रीय मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के फैसले से कुमारस्वामी का ‘सर कलम’ हो जाएगा। इस मामले में उनका कहना है कि उनके हस्ताक्षर जाली हैं, अगर उनका हस्ताक्षर जाली है तो इतने समय तक उन्होंने शिकायत क्यों नहीं की थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र को भ्रष्टाचार का बादशाह बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता देश के सबसे बड़े भ्रष्ट व्यक्ति हैं। भाजपा के मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि जब उनके पिता प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब विजयेंद्र टैक्स लगाया जाता था। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वह हमारे मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। हमारे सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं।

बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मिलने के कुछ दिन बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री शशिकला जोले, जनार्दन रेड्डी और मुरुगेश निरानी के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा दायर लंबित अभियोजन मंजूरी पर तुरंत फैसला करने की सलाह दी।

कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने कहा था कि मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को संविधान के अनुच्छेद 163 के तहत लंबित मामलों पर तुरंत कार्रवाई करने की सलाह देने का फैसला किया। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि चारों के खिलाफ मामलों में से कुमारस्वामी और जोले के खिलाफ दायर आरोप पत्रों के आधार पर मंजूरी मांगी गई है।

–आईएएनएस

पीएसके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More