बिहार राज्यसभा चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्र ने किया नामांकन

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे।

नामांकन पत्र भरने के बाद कुशवाहा ने सभी का आभार जताते हुए दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बननी तय है।

इधर, मनन मिश्र ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका बखूबी निर्वहन करने की कोशिश करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

बिहार में राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर उपचुनाव के तहत बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। अभी तक इन दोनों के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। जरूरी हुआ तो तीन सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद की मीसा भारती के लोकसभा सदस्य चुन लिए जाने के कारण राज्यसभा की दोनों सीटें खाली हुई थी। मीसा की रिक्त सीट का कार्यकाल जुलाई, 2028 तक और विवेक ठाकुर की सीट का कार्यकाल अप्रैल, 2026 तक है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More