बिजनौर में भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 12 अगस्त (आईएएनएस)। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का सोमवार को यहां नुमाइश मैदान चौक पर अनावरण किया गया।

प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। पूर्व पीएम की प्रतिमा का निर्माण नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह और उनके पति डॉ. बीरबल सिंह द्वारा कराया गया है। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “मुझे पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा देश के किसानों के लिए काम किया है आज भी किसानों के दिलों में चौधरी चरण सिंह बसते हैं। उन्होंने देश के किसानों के लिए जीवन भर कार्य किया।”

उन्होंने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का चरित्र माताओं-बहनों के बारे में कैसा रहा है, सब जानते हैं। जो बयान सपा नेता दे चुके हैं वे जगजाहिर हैं। योगी मोदी की सरकार संकल्पित है कि जो भी बेटी-बहनों के साथ दरिंदगी करेगा, उनके खिलाफ हमारी सरकार कठोरता से कार्रवाई करेगी, जो नजीर बनेगी।

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का वैचारिक गठबंधन नहीं है। यह गठबंधन स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। स्वार्थी लोगों ने तात्कालिक परिस्थिति को देखकर गठबंधन किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More