BANGLADESH PROTEST: जयशंकर बोले, हसीना अभी सदमे में है ठीक होने का दे रहे समय

बांग्लादेश: आरक्षण को लेकर शुरु हुए बवाल ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से उनकी कुर्सी छीन ली। भारी प्रदर्शन के बाद तख्तापलट हो गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना को भाग कर भारत में शरण लेना पड़ा है। उनके बांग्लादेश छोड़ते ही पूरे देश में भारी बवाल देखा जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। वहीं शेख हसीना भाग कर भारत आ गई हैं। सोमवार को वह भारत पहुंची और वह यहां कुछ समय के लिए शरण ले सकती हैं।

हिंडन एयरबेस पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे बातचीत की, हसीना लंदन या फिनलैंड जा सकती हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में यहां से वह लंदन जा सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा और बांग्लादेश के हालात को लेकर मीटिंग की। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की बात कही है।

भारत सरकार ने मंगलवार सुबह 10 बजे सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “शेख हसीना सदमे में हैं। सरकार बात करने से पहले उन्हें कुछ समय दे रही है। वे भविष्य को लेकर खुद फैसला लेंगी।”

विदेश मंत्री ने कहा, “वहां हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। यह चिंता की बात है।” इसके बाद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने बताया कि सोमवार को हसीना ने बेहद कम समय के अंदर भारत आने की अपील की थी। वे सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचीं थीं।

जयशंकर बोले- जो भी सरकार बने उनसे मांग है कि भारत के हाई कमीशन की सुरक्षा की जाए। हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालातों को लेकर चिंतित हैं। हम पिछले 24 घंटे से लगातार ढाका में अधिकारियों के संपर्क में हैं।

दिल्ली से ढाका के लिए उड़ान भरेगी एअर इंडिया 

एअर इंडिया की AI237/238 फ्लाइट मंगलवार शाम दिल्ली से ढाका के लिए उड़ान भरेगी। कंपनी ने बताया कि जो भी यात्री 4-7 अगस्त के बीच दिल्ली से ढाका की फ्लाइट लेने वाले थे, उन्हें एक बार री-शेड्यूल करने की सुविधा दी गई है। हालांकि, यह टिकट 5 अगस्त से पहले बुक हुई होनी चाहिए।

इससे पहले सोमवार को बांग्लादेश में हिसा को देखते हुए एअर इंडिया ने सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं।

बांग्‍लादेश में मंदिरों पर हमले: जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा कि बांग्‍लादेश में मंदिरों पर हमले हुए हैं। बांग्‍लादेश के हालात पर हमारी नजर है। बांग्‍लादेश में जुलाई से हमले हो रहे हैं। बांग्‍लादेश में पुलिस पर हमले हुए हैं। शेख हसीना ने भारत से अनुमति मांगी थी। हम ढाका के प्रशासन के संपर्क में हैं। वहां पर हालात तेजी से बदल रहे हैं। आर्मी चीफ से अंतरिम सरकार के बारे में बातचीत हुई है। सीमा पर पूरी चौकसी बरती जा रही है।

1200-675-22137067-thumbnail-16x9-bangladesh
 ( स्रोत: AP, AFP)

 

अमेरिका ने शेख हसीना का वीजा रद किया

अमेरिका ने शेख हसीना का अमेरिकी वीजा रद कर दिया है। उसने कहा है कि शेख हसीना का अमेरिका में स्‍वागत नहीं है। शेख हसीना और अमेरिका के बीच रिश्‍ते बहुत तनावपूर्ण थे। शेख हसीना ने नाम लिए बिना आरोप लगाया था कि अमेरिका बांग्‍लादेश में सैन्‍य अड्डा बनाना चाहता है। बांग्‍लादेश में ईसाई राज्‍य बनाना चाहता है।

बांग्लादेश से भागकर भारत आ रहे दूरसंचार मंत्री गिरफ्तार

बांग्लादेश के दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जुनैद अहमद पलक को हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, पलक नई दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया।

बांग्‍लादेश के हालात पर पाकिस्‍तानी सेना खुश

बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार को हटाने में अहम भूमिका निभाने वाली पाकिस्‍तानी सेना और उसकी बदनाम खुफिया एजेंसी आईएसआई इस ‘जीत’ का जश्‍न मनाने के लिए अहम बैठक कर रही है। इस बैठक में आईएसआई चीफ भी पहुंचा है। सूत्रों की माने तो जमात-ए-इस्‍लामी और बीएनएपी के जरिए आईएसआई ने छात्रों के इस आंदोलन को हवा दी और आखिरकार शेख हसीना को जाना पड़ा।

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More