अरविंद केजरीवाल कोई मोस्ट वांटेड अपराधी नहीं : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। गुरुवार को निचली अदालत ने उन्हें 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। लेकिन, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाए जाने के बाद अब सियासत गर्म हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। इसी बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कल ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिली। कोर्ट का ऑर्डर अपलोड होने से पहले ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई। देश में तानाशाही बढ़ गई है। ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल कोई मोस्ट वांटेड आतंकवादी हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा ‘इस मामले पर हाईकोर्ट से फैसला आना बाकी है। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट न्याय करेगा।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आर्थिक अपराधी करार दिया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब नीति मामले की जांच चल रही है। लेकिन, जिस तरह का घोटाला अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने किया है, उससे साफ है कि वो आर्थिक अपराधी हैं।

बता दें, शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। इसके बाद ईडी ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई होने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी है।

–आईएएनएस

एसएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More