जबलपुर कैंट विधानसभा में बहनों ने सेना के जवानों को बांधी राखी

जबलपुर,18 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर कैंट विधानसभा में रक्षाबंधन की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर बहनों ने सेना के जवानों को राखी बांधी।

सदर स्थित जे के सेलिब्रेशन में जबलपुर कैंट से भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने भारत की सरहदों की रक्षा में तैनात आर्मी जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस कार्यक्रम में कैंट विधानसभा की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

इस दौरान बहनों ने फौजी भाइयों से देश की रक्षा का वादा लिया और उनको रक्षा सूत्र बांधते हुए शॉल, श्रीफल आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की ओर से सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए।

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा, “हमारी बहनों ने हमारे सैनिकों को राखी बांधी और उन्हें आशीर्वाद दिया। उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। ये पर्व भाई-बहन के रिश्तों की डोर को मजबूत करता है। सेना के जवान अपने परिवार को छोड़कर सीमाओं की रखवाली करते हैं। हमारी बहनों ने उन्हें राखी बांधी और देश की रक्षा करने की बात कही।”

गौरतलब है कि, रक्षाबंधन के मौके पर मोहन सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। इस पर्व पर बहनें भोपाल में चलने वाली सिटी की 228 बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। महिलाएं सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगी।

रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त, सोमवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी कामयाबी की प्रार्थना करती हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More