‘कौरवों की सेना कुरुक्षेत्र में हारेगी’, संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

कुरुक्षेत्र, 6 मई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कुरुक्षेत्र पहुंचकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा धर्म के जीत की धरती है। यहीं पर भगवान कृष्ण ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था। गीता का उपदेश हमें अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ने की शिक्षा देता है। आज जिस तरह से कौरवों की सेना इस देश में राज करना चाहती है, उसको हराने का काम कुरुक्षेत्र करेगा।

उन्होंने आगे कहा, “हरियाणा का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। वो चाहे किसान आंदोलन हो, चाहे हरियाणा में सेना के वीरों की उनकी भूमिका, उनका योगदान, उनका बलिदान हो। हर गांव में हरियाणा के अंदर किसी ना किसी नाम से कोई ना कोई गेट दिख जाता है।“

बता दें,दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में संजय सिंह जमानत पर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी को आप ने बीजेपी की साजिश बताया था।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More