आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सत्ता बरकरार रहने का किया दावा

विजयवाड़ा, 16 मई (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी वाईएसआरसीपी 2019 की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी और सत्ता बरकरार रखेगी।

राज्य में मतदान के तीन दिन बाद, वाईएसआरसीपी प्रमुख ने आई-पैैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के कार्यालय का दौरा करते हुए उक्त दावा किया।

उन्होंने वाईएसआरसीपी के लिए आई-पैैक की सेवाओं की सराहना की और इसके प्रतिनिधियों से कहा कि पार्टी इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।

आई-पैक के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में संपन्न चुनावों में वाईएसआरसीपी को भारी बहुमत मिलना तय है।

उन्होंने कहा, ”हमने 2019 में 151 विधानसभा और 22 लोकसभा सीटें जीती, इस बार हम और अधिक सीटें जीतेंगे।”

उन्होंने कहा, वाईएसआरसीपी सरकार अगले पांच वर्षों में लोगों के जीवन में उल्लेखनीय सुधार करेगी। सीएम ने कहा कि आई-पैक के साथ वाईएसआरसीपी की यात्रा भविष्य में भी जारी रहेगी।

राज्य की 175 सदस्यीय विधानसभा और सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। 81 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

वाईएसआरसीपी का सीधा मुकाबला तेलुगु देशम पार्टी, जन सेना और बीजेपी के त्रिपक्षीय गठबंधन से है।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More