संसद में आपदा प्रबंधन विधेयक पेश करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली: मंगलवार को केरल की वायनाड में हुई त्रासदी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश करेंगे।

इस संशोधन विधेयक के जरिए सरकार आपदा प्रबंधन विधेयक 2005 में अहम बदलाव करना चाहती है। जिससे केरल के वायनाड में हुई भूस्खलन जैसी घटनाओं के बाद कम समय में ज्यादा प्रभावी तरीके से लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। बुधवार को लोकसभा में नियम 197 के अंतर्गत इस मुद्दे पर चर्चा हुई। इस चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने इस संशोधन बिल को लाने की जानकारी दी थी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली विकास प्राधिकरण की सलाहकार परिषद के लिए दो सदस्यों के चुनाव का प्रस्ताव पेश भी आज ही पेश करेंगे।

बता दें केरल के वायनाड में मंगलवार को आए भीषण भूस्खलन में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग अब भी इस आपदा में फंसे हुए हैं। सशस्त्र बलों के अलावा तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। लापता लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से ढूंढा जा रहा है। नौसेना की रिवर क्रॉसिंग टीम भी मौके पर मौजूद है। भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के 1200 बचावकर्मी घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं।

केरल सरकार के मुताबिक 200 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और 5,592 लोगों को अब तक भूस्खलन से प्रभावित इलाकों से बचाया जा चुका है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More