ताजमहल में ‘गंगाजल’ चढ़ाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

आगरा, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में शनिवार को दो व्यक्तियों को गंगाजल चढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में 17वीं सदी में ताजमहल का निर्माण कराया था। ताजमहल को मोहब्बत की निशानी कहा जाता है।

गिरफ्तार आरोपी पानी की बोतल में गंगाजल लेकर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वीडियो में उन्हें गंगाजल चढ़ाते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि उनका तर्क था कि ताजमहल कोई स्मारक नहीं बल्कि शिव मंदिर है। पवित्र गंगाजल ओम लिखे स्टिकर पर डाला गया था।

ताजमहल का नाम बदलने के प्रयास जारी हैं। कभी-कभी वहां आरती या पूजा-अर्चना करने का प्रयास भी किया जाता है।

स्थानीय स्तर पर इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर एक अदालती मामला भी चल रहा है। श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है।

हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े समूह अक्सर ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ कहते हैं।

आगरा शहर के डीसीपी सूरज राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को ताजगंज पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। आरोपियों की पहचान विनेश और श्याम के रूप में हुई है। दोनों से मामले में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

बता दें कि सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया था।

–आईएएनएस

एफजेड/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More