गुरुग्राम में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

गुरुग्राम, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा में गुरुग्राम के रिठौज गांव में बलात्कार का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति को तीन साल की मासूम का बलात्कार करने के आरोप में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी रतन के रूप में हुई है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

रतन को इससे पहले 2005 में मध्य प्रदेश में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 10 साल की जेल की सजा हुई थी।

वह सजा काटने के बाद 2015 में रिहा हुआ था। इसके बाद उसने इस साल मार्च में मध्य प्रदेश में छह साल के एक लड़के के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि 26 अप्रैल को एक महिला से शिकायत मिली थी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी घर से करीब 300 मीटर दूर चोट के निशान के साथ मिली थी।

एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा, “आरोपी इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह दो मामलों में वांछित था। उसने तीन नाबालिगों को अपना निशाना बनाया था। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना भी बदलता रहता है। उसे मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया गया है।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More