यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन यात्री सुविधाओं की बेहतरी और उच्चीकरण को लेकर लगातार प्रयासरत है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो।

हवाई अड्डे के बेहतर संचालन के लिए लगातार पहल की गई है, जिसे अमलीजामा पहनाया गया है। अभी हाल में ही बनाए गए शानदार टर्मिनल 3 को यात्रियों द्वारा निरंतर सराहा जा रहा है।

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और बेहतर इंतजाम के लिए चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बीते वर्षों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ हवाईअड्डा उत्तर प्रदेश ही नहीं, देशभर में बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने वाले एयरपोर्ट में से एक है। हवाईअड्डे पर ‘प्रणाम’ जैसी सुविधाएं उन यात्रियों के लिए स्वैच्छिक भुगतान पर उपलब्ध हैं, इसमें आगमन से लेकर प्रस्थान तक एक प्रशिक्षित टीम द्वारा यात्रियों की उचित देखभाल की जाती है।

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हवाई अड्डे पर उपलब्ध फीड बैक जैसी संरचनाओं के माध्यम से यात्रियों द्वारा मिल रहे सुझावों पर गौर करते हुए यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए अग्रसर हैं।

–आईएएनएस

एबीएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More