दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, 8 लोग जख्मी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली से हादसे की खबर सामने आई है। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट- नंबर 2 के पास पंडाल गिर गया है। इस हादसे में आठ लोग जख्मी हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मलबे में कई लोगों के दबने की आंशका है, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौजूद है।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह ढह गई, मलबे से दो लोगों को निकाला गया है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जेएनयू स्टेडियम में एक अस्थायी संरचना के गिरने के बारे में सूचना मिली है।

उन्होंने बताया, “अब तक दो लोगों को निकाला जा चुका है और वह सुरक्षित हैं, मौके पर बचाव दल मौजूद हैं।”

–आईएएनएस

एसके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More