पूर्वी दिल्ली से ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने गुरुवार को कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस बार दिल्ली की जनता अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने का जवाब वोट से देने जा रही है। दिल्ली वालों से मेरी अपील है कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल दोबारा जेल न जाएं। इसके लिए सभी लोग 25 मई को झाड़ू का बटन दबाएं।

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कहा कि आज मैंने कृष्णा नगर विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जन आशीर्वाद यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर जनता ने अपना समर्थन दिया।

जन आशीर्वाद यात्रा में समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ कुलदीप कुमार का भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान चारों तरफ आम आदमी पार्टी का झंडा दिखाई दे रहा था। ‘‘आप’’ की टोपी लगाए कार्यकर्ताओं ने ‘जेल का जवाब वोट से’ के जोरदार नारे लगाए।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More