अमरवाड़ा में वोटिंग जारी, 9 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

छिंदवाड़ा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देव रावेन भलावी के बीच मुकाबला है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, नौ बजे तक 16.90 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। वोट डालने का काम शाम छह बजे तक चलेगा।

विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 57 हजार 866 मतदाता हैं। इनमें से एक लाख 29 हजार 372 पुरुष, एक लाख 28 हजार 492 महिला और दो अन्य मतदाता हैं।

निर्वाचन क्षेत्र में कुल 332 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 62 सेक्टर अधिकारी (रिजर्व सहित), केन्द्रीय पुलिस बल की तीन कंपनियां और जिला पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।

मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए 1485 मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 10 मतदान केन्द्र महिला प्रबंधकीय बूथ हैं। कुल 53 मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।

मतगणना 13 जुलाई को होगी।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More