सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

 

सहारनपुर  : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर जट्ट गांव में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है, जो आरएन टैगौर विद्या मंदिर स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे पीसीआर को एक कॉल मिली, इसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही गई। सूचना के बाद पुलिस फौरन मौका-ए-वारदात पर पहुंची।

देहात पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने कहा, “आदित्य की छाती पर दो गोलियां मारी गईं थीं, इससे उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल भेजा गया।” एएसपी ने कहा कि क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके से सबूतों इकट्ठा किया। शुरुआती जांच में पता चला कि शनिवार रात को दो युवक आदित्य को अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था।

मृतक के पिता जोगिंदर ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे आदित्य को फोन कॉल आई। इसके बाद दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। बाद में जब वह घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह वे खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने आदित्य का शव एक खेत में खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस और मृतक के परिवार वालों को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More