यूपी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : गोरखपुर में धरातल पर उतरेंगे 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश

गोरखपुर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। यूपी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-4.0) में गोरखपुर करीब 14 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के किए तैयार है। इसके जरिए करीब 50 हजार लोगों को नौकरी और रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित होगी।

जीबीसी में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सर्वाधिक, 28 हजार करोड़ रुपए से अधिक का योगदान देगा। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीबीसी में जिले से 15 विभागों को प्राप्त 290 प्रस्तावों के जरिए 13,776 करोड़ रुपए का निवेश साकार होगा। इनसे 49,979 लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित होगा। इसमें सर्वाधिक भागीदारी गीडा की होगी। गीडा में 153 निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने जा रहे हैं। इन प्रस्तावों से 8,751 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 28,068 लोगों को रोजगार मिलेगा।

एमएसएमई विभाग से मिले 1,174 करोड़ रुपए के 1,174 निवेश प्रस्तावों को साकार कर 5,864 लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था करेगा। जबकि, हाउसिंग सेक्टर में 2,030 करोड़ रुपए के निवेश से 5,552 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसी तरह पर्यटन क्षेत्र के लिए 713 करोड़ रुपए, हैंडलूम उद्योग के क्षेत्र में 507 करोड़ रुपए, मेडिकल एंड हेल्थ सेक्टर के लिए 200 करोड़ रुपए का निवेश जीबीसी में क्रियाशील होने को तैयार है।

19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले 129 निवेशक/उद्यमी लखनऊ के मुख्य समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। जबकि जिले स्तर पर होने वाले समारोह में 160 उद्यमी शामिल होंगे।

गोरखपुर में जीबीसी की ऐसी है तैयारी

क्षेत्र/विभाग निवेश रोजगार

गीडा 8751 28068

हाउसिंग 2030 5552

एमएसएमई 1174 5864

पर्यटन 713 1568

हैंडलूम 507 4270

मेडिकल एंड हेल्थ 200 1200

हॉर्टिकल्चर 113 691

सहकारिता 71 960

डेयरी 65 67

वन विभाग 55 400

चिकित्सा शिक्षा 33 225

यूपीसीडा 30 900

तकनीकी शिक्षा 30 199

मत्स्य पालन 02 15

पशुपालन 02 –

*कुल 13776 49979

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More