विशिष्ट सेवा के लिए 1037 जांबाजों को मिला गैलेंट्री अवॉर्ड

नई दिल्ली: इस साल देश गुरुवार को 78th स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले बुधवार को सरकार ने राष्ट्रपति पदक देने का एलान किया है। इस साल पुलिस अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक दिए जाएंगे।

सरकार हर साल वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और वीरता के लिए पदक क्रमशः जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने अथवा अपराधियों को गिरफ्तार करने में अदम्य साहसपूर्ण वीरता कार्य और वीरता के विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान करती है।

गृह मंत्रालय ने जारी किए नाम

जिन लोगों को पदक मिलेगी उनके नाम गृह मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश से एडीजी सुवेंद्र कुमार भगल, डीआईजी कल्पना सक्सेना, इंस्पेक्टर सुगंधा उपाध्याय और एसआई रामवीर सिंह को राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे।



जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को सबसे ज्यादा मेडल

वीरता के लिए 213 पदक (जीएम) में से 208 जीएम पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं. इसमें भी सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर पुलिस के 31 कर्मी, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17 कर्मी, छत्तीसगढ़ के 15 कर्मी, मध्य प्रदेश के 12, झारखंड, पंजाब और तेलंगाना के 07-07 कर्मी, सीआरपीएफ के 52 कर्मी, एसएसबी के 14 कर्मी, सीआईएसएफ के 10 कर्मी, बीएसएफ के 06 कर्मी और बाकी पुलिस कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ के हैं. इसके अलावा, दिल्ली और झारखंड अग्निशमन सेवा कर्मियों को क्रमशः 03 जीएम और 01 जीएम प्रदान किए गए हैं और उत्तर प्रदेश एचजीएंडसीडी कर्मियों को 01 जीएम प्रदान किया गया है.

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More