हरियाण की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेजेपी

चंडीगढ़, 26 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में भाजपा के साथ साढ़े चार साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद अजय चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने मंगलवार को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में जेजेपी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि बैठक में कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया कि पार्टी को हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ने की संभावना तलाशनी चाहिए।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव 25 मई को होंगे। भाजपा ने पहले ही सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More