सीएम योगी के सामने बोला सहारनपुर, ‘अबकी बार, 400 पार’

सहारनपुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामने ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे लगाए। इसके अलावा, ’19 अप्रैल को मतदान केंद्र जाएंगे, इस बार भाजपा का कमल खिलाएंगे’ के नारे भी लगाए जाते रहे।

समूचे रोड शो में जयश्री राम की गूंज रही और एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे सड़कों पर सुनाई देते रहे।

युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का जोरदार अभिवादन किया। सड़कों के दोनों तरफ काफी भीड़ रही। भगत सिंह चौक से प्रारंभ हुए रोड शो में योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए पूरा सहारनपुर बेताब दिखा। हर तरफ सिर्फ कमल ही कमल का झंडा फहराता रहा।

आम जनता ने रोडशो का मोदी-योगी का कटआउट लेकर जोरदार स्वागत भी किया। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने सीएम योगी पर पुष्पवर्षा की तो कॉम्प्लेक्स की छतों पर खड़े लोगों ने उनका अभिवादन भी किया। इस दौरान सहारनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी आदि भी मौजूद रहे।

–आईएएनएस

एसके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More