सिक्किम में अचानक बर्फबारी के बाद फंसे 500 पर्यटकों की मदद के लिए सेना पहुंची

गंगटोक, 21 फरवरी (आईएएनएस)। सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को संकट से उबारा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि अचानक भारी बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए और त्रिशक्ति कोर के सैनिक शून्य से नीचे के तापमान का सामना करते हुए बचाव के लिए पहाड़ी इलाकों में पहुंचे। उन्‍होंने फंसे हुए पर्यटकों की मदद की।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा तक पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा देखभाल, गर्म जलपान और भोजन और सुरक्षित परिवहन प्रदान किया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि त्रिशक्ति कोर, सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

–आईएएनएस

एसजीके/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More