सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया था, अब विकास की नई गाथा गढ़ रहा : सीएम योगी

सहारनपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था, अब यह विकास की नई गाथा गढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करके घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते हैं तो उन्हें पकड़कर उल्टा लटकाकर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान, हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है। हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है।

उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंगे, लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा करने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।

–आईएएनएस

विकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More