रोहिणी आचार्य के प्रचार के लिए लालू प्रसाद करेंगे छपरा में कैंप

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद सारण के चुनावी मैदान में दिखने वाले हैं। अपनी बेटी और सारण लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को जीताने के लिए लालू प्रसाद अब सारण में कैंप करेंगे।

लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बुधवार को छपरा के लिए रवाना हुए।

राजद के नेताओं के मुताबिक, लालू प्रसाद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में रोड शो कर सकते हैं। इसके अलावा वे छपरा स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थिति की जानकारी लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि रोहिणी की जीत संभव बनाने के लिए लालू प्रसाद छपरा में ही कैंप करेंगे।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ही कहा था कि लालू प्रसाद चुनाव प्रचार में उतरेंगे।

सारण में रोहिणी का मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को सारण के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हालांकि राजद प्रत्याशी रोहिणी बढ़त बनाने को लेकर लगातार जनसंपर्क में जुटी हैं।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More