रणदीप भाटी गैंग के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पिस्टल और कार बरामद

ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। रणदीप भाटी गैंग के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और एक कार बरामद की है। बदमाश पर गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक स्पेशल टीम, थाना इकोटेक-1 पुलिस और माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन, चालक ने कार नहीं रोकी और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान मनोज उर्फ गुड्डू रिठौरी के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूत, दो खोखा और एक कार बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More