यूपी में बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत

मेरठ (यूपी), 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मेरठ से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां अपनी बहन की शादी में डांस करते समय 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

लड़की की पहचान रिमशा के रूप में की गई है। वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन के ‘हल्दी समारोह’ में डांस कर रही थी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को कई और लोगों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को डांस करते हुए अचानक से घबराहट होती है। वह अपने सीने पर हाथ रखती है,और देखते ही देखते गिर जाती है।

आनन-फानन में रिमशा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि उसे दिल का दौरा पड़ा है।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया, और बहन की शादी केवल करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में की गई।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More