मुंबई फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम एक विशाल दीवार गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी।

यह घटना फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है जहां 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई। तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

दो घायलों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रह्लाद विश्वास के रूप में हुई है।

एक अन्य घायल 29 वर्षीय विक्रम मंडल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

गोरेगांव थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More