महाराष्ट्र के नासिक में कार-मोटरसाइकिल दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल

नासिक (महाराष्ट्र), 8 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक में सिन्नर-घोटी रोड पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना शाम करीब 4.30 बजे इगतपुरी तालुका में उम्बरखोन फाटा के पास हुई जब मोटरसाइकिल ने कथित तौर पर व्यस्त सड़क पर कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर तीन और कार में एक व्यक्ति सवार था, जबकि सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए।

कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल कम से कम एक पीड़ित को ग्रामीणों ने घोटी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सभी मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More