मध्य प्रदेश के रीवा में 6 साल का मासूम बोरवेल में गिरा

रीवा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में खेत में गेहूं की कटाई के बीच खेल रहा छह साल का मयंक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। मयंक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को मयंक मनिका गांव में खेत में खेल रहा था। उसके परिजन गेहूं की कटाई में लगे थे, तभी वह खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव दल पहुंच गए हैं। बोरवेल के समानांतर जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा जा रहा है।

बच्चा लगभग 60 फुट की गहराई पर है और उसके समानांतर अब तक लगभग 15 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। इसके साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है और उसकी हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More