मध्य प्रदेश के दूसरे चरण में 11 बजे तक 28 प्रतिशत मतदान (लीड-2)

भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में वोटिंग जारी है। पहले 4 घंटे में 11 बजे तक 28 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं।

सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर 11 बजे तक 28.15 मतदाता वोट कर चुके हैं। खजुराहो में 28.14, टीकमगढ़ में 26.96, दमोह में 26.84, रीवा में 24.46, सतना में 30.32 और होशंगाबाद में 32.40 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं।

राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं जिन पर चार चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था और अब दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हो रहा है।

इस चरण में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के भाग्य का फैसला होना है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि दूसरे चरण के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में कुल 12 हजार 828 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें छह सहायक मतदान केन्द्र भी शामिल हैं। मतदान के लिए एक हजार 136 मतदान केन्द्र महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। 498 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये हैं। 32 मतदान केन्द्र दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

दूसरे चरण में एक करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता मतदान करने वाले हैं।

राज्य में दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

इस चरण में दो सीट हैवीवेट उम्मीदवारों के कारण चर्चाओं में है। टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान सांसद विष्णु दत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं।

— आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More