भाजपा सरकार के बनने से पहले पूरा प्रदेश दंगाईयों के हवाले था : भूपेंद्र चौधरी

हाथरस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हाथरस से पार्टी प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के नामांकन में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। भाजपा की सरकार बनने से पहले सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। भाजपा ने जनता से जो वादे किए, वो पूरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया गया है। अब वो दिन चले गए, जब कांवड़ यात्रा और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान पर सरकार की पाबंदी होती थी, मंदिरों के घंटे-घड़ियाल हवा से भी न बज जाएं, इसलिए उसकी भी निगरानी में पुलिस तैनात रहती थी। शोभायात्रा पर प्रतिबंध था। पुरानी सरकारें हमारे तीर्थस्थलों, पर्वों पर प्रतिबंध लगाने का काम करती थी। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है।

भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यूपी की है। यह पीएम मोदी और सीएम योगी के शासन की बदौलत ही संभव हो पाया है। आज प्रदेश में दंगाईयों के खिलाफ कानून का डंडा चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 42 प्रतिशत वोट मिला। 2019 में जब सपा और बसपा जैसे सभी दल एक हो गए, तब हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला। अब राष्ट्रीय लोक दल भी हमारे साथ है। यह प्रधानमंत्री मोदी और हमारी सरकार की नीतियों का परिणाम है।

— आईएएनएस

विकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More