भाजपा में शामिल हुईं केरल के पूर्व सीएम के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक जमाने में कांग्रेस में किंगमेकर कहे जाने वाले के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद पद्मजा वेणुगोपाल ने कहा कि वह पहली बार अपनी पार्टी बदल रही हैं क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें मिलने तक का समय नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस से खुश नहीं थी और उन्होंने अपनी बात रखने के लिए पार्टी आलाकमान से मिलने का कई बार समय मांगा। लेकिन, कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

उन्होंने कहा कि उनके पिता को भी आखिरी दिनों में इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी में अब कोई लीडरशिप ही नहीं है इसलिए उन्होंने दुखी होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक मजबूत और लोकप्रिय नेता हैं और इसलिए उनके नेतृत्व में काम करने के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More