भाजपा महासचिव सुनील बंसल ने कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में संगठन महासचिव का दायित्व संभाल चुके सुनील बंसल ने कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके निधन को भाजपा संगठन और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

सुनील बंसल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और कर्मठ, लोकप्रिय भाजपा नेता कुंवर सर्वेश सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत ही दुःखद है। उनका निधन भाजपा संगठन व राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल अनुयायियों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।”

कुंवर सर्वेश सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थे और पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को ही उनके संसदीय क्षेत्र में मतदान संपन्न हो चुका है। वह वर्ष 2014 में मुरादाबाद से ही भाजपा सांसद रह चुके हैं।

–आईएएनएस

एसटीपी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More