भाजपा जो ‘कमिटमेंट’ करती है, उसे पूरा भी करती है : सम्राट चौधरी

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो ‘कमिटमेंट’ करती है तो उसे पूरा भी करती है।

बिहार भाजपा के शहीद जुब्बा सहनी की शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जुब्बा सहनी ने भारत के निर्माण और आजादी के लिए प्राणों की आहुति दे दी। आज कोई ऐसे कार्यों की सोच भी नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत, विकसित बिहार की कल्पना की है और श्रेष्ठ भारत बनाने का सपना देखा है। इसके बाद गरीबों के कल्याण का काम शुरू किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा भी करती है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्षों पूर्व अखंड भारत का सपना देखा और संकल्प लिया था, जब देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कमिटमेंट किया, वह पूरा भी किया। साल 2014 में भाजपा ने 530 संकल्प लिए थे, जिसमें से 529 संकल्पों को पूरा किया। 2019 के चुनाव के दौरान 234 संकल्प लिए गए, जिसमें से अभी तक 222 पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए कानून को भी लागू करने की घोषणा कर दी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More