बुरहानपुर में डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या की

बुरहानपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर वन क्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर दिनेश नावडे ने वन चौकी में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेपानगर वन परिक्षेत्र की नवरा वन चौकी में दिनेश नावडे पदस्थ थे। उन्होंने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को वन चौकी के भीतर ही फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

मूल रूप से बैतूल के निवासी और बीते दो साल से नवरा वन चौकी में पदस्थ नावडे ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस को आशंका है कि उनका कोई पारिवारिक विवाद रहा होगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More