बिहार में भाजपा विधायक से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी, नहीं देने पर हत्या की धमकी

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस )। बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव के भाजपा विधायक पवन कुमार यादव से अज्ञात अपराधियों ने फोन कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने रकम नहीं देने पर हत्या की भी धमकी दी है। विधायक ने इसकी लिखित शिकायत कहलगांव थाने को दी है।

विधायक यादव ने कहलगांव थाने में लिखित आवेदन में कहा है कि उनके मोबाइल नंबर 9431107669 पर 1 अप्रैल को दिन के 10:57 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया। जिस नंबर से कॉल किया गया था, वह +92 3486747773 है। जैसे ही कॉल रिसीव किया कि दूसरी ओर से बात करने वाले व्यक्ति ने मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की मांग कर दी।

विधायक ने मांग की है कि उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More