बिहार : पूर्व विधायक श्रीकांत निराला भाजपा में शामिल, प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने दिलाई सदस्यता

पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्रीकांत निराला ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। निराला को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निराला ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा मनेर विधानसभा क्षेत्र से लीड करेगी। लोगों को गलतफहमी है कि मनेर विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं रहते हैं।

उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता सुहेली मेहता और राजेश सिंह उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More