बिहार के मतदाता को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा : सम्राट चौधरी

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य की जनता पूरी तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उसे ‘मोदी की गारंटी’ पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को प्रदेश में जिन चार लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां के मतदाता ‘मोदी की गारंटी’ पर ही मतदान करेंगे। पीएम मोदी के दस साल का शासनकाल भ्रष्टाचार मुक्त विकास और सुशासन का प्रतीक है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल तमाम विकास के काम किए हैं, बल्कि, उनकी प्राथमिकता गरीब कल्याण, युवा, किसान और महिलाओं का सशक्तीकरण भी रहा है।

उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा कि पहले चरण में बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का रूझान एनडीए की तरफ है। प्रधानमंत्री मोदी के वादे पर देश के साथ बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। मोदी सरकार का संकल्प है कि एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। इसकी वजह से बिहार के भ्रष्टाचारियों में भी खलबली मची हुई है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More