प्रधानमंत्री मोदी जो बोलते हैं, वह गारंटी की भी गारंटी है : भाजपा

देहरादून, 9 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटी पर भाजपा नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं, वह गारंटी की भी गारंटी है। और, जो गारंटी दे रहे हैं, वह सबसे पहले हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में करके दिखाएं। उसके बाद ही वह जनता को बताएं।
दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की पांच गारंटी पर कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी को बचाने की गारंटी जनता को देनी चाहिए। कांग्रेस की गारंटी के बारे में पूरे देश को पता है।
–आईएएनएस
स्मिता/एबीएम
