पत्नी की हत्या कर सिर गोद में रखा, सेल्फी ली व फिर कर ली खुदकुशी

गाजियाबाद, 17 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद के लोनी इलाके में पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पति ने पहले दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

मामला लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी का है। कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के छोटे भाई ने घर जाकर देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। उसका सिर अपनी गोद में रखकर सेल्फी ली और उसे अपने रिश्तेदारों को भेजा।

इसके बाद बहन ने फोन करना शुरू किया। लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुआ। उसने पास में रहने वाले भाई को घर भेजा, तब घटना की जानकारी हुई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और रिश्तेदारों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने कितनी देर में खुदकुशी की।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More