पठानकोट पुलिस ने अवैध शराब, ड्रग तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन कासो’ चलाया, कई घरों में की छापेमारी

चंडीगढ़, 24 मार्च (आईएएनएस)। देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है। अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

इस बीच पठानकोट पुलिस ने हिमाचल की ओर से अवैध शराब व ड्रग तस्करी की शिकायतों के बाद ‘ऑपरेशन कासो’ चलाया। इसके तहत पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा और अन्य इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

पठानकोट पुलिस ने रविवार को अलग-अलग टीमें बनाकर सैली कुलियां इलाके में ‘ऑपरेशन कासो’ चलाकर अलग-अलग घरों की तलाशी ली। लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पठानकोट के डीसीपी समीर सिंह ने कहा, ”पुलिस ने अवैध शराब व ड्रग तस्करी को लेकर यह ऑपरेशन चलाया है, ताकि नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सके।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हिमाचल की ओर से अवैध शराब और ड्रग तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर पुलिस ने सैली कुलियां इलाके के कई घरों में तलाशी ली। पुलिस अवैध शराब और ड्रग तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के उद्देश्य से काम कर रही है।

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More